फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में खाद की दुकान का लाइसेंस निलंबित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रबी का सीजन शुरू होते ही खाद विक्रेताओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में जिला कृषि अधिकारी ने गजरौला के गुप्ता खाद भंडार पर कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निलंबित कर दिया। वहां से डीएपी और माइक्रो न्यूट्रिएंट के नमूने लिए गए। यहां स्टॉक और स्टाफ बोर्ड के अलावा स्टॉक रजिस्टर भी नहीं मिला।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने टीम के साथ गजरौला के गुप्ता खाद भंडार पर छापा मारा। दुकान पर स्टॉक बोर्ड नहीं लगा था। स्टाफ और स्टॉक रजिस्टर भी नहीं मिला। टीम ने डीएपी के तीन और माइक्रो न्यूट्रिएंट जिंक का एक नमूना लिया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गुप्ता खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। डीएपी के तीन और जिंक का एक नमूना जांच के लिए भेजा गया है।
-
सहकारी समितियों पर खाद नहीं
रबी की बुआई करीब है। जिले में डीएपी और फॉस्फेट खाद की मांग शुरू हो गई है। जिले में 76 सहकारी समितियां हैं, लेकिन इन दिनों ज्यादातर समितियों पर डीएपी उपलब्ध नहीं है। किसानों ने अधिकारियों को इस बाबत अवगत भी कराया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस बाबत एआर कोऑपरेटिव से बात की जाएगी। समितियों पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। समितियों को निर्देेश जारी किए जाएंगे कि किसानों को डीएपी या अन्य उर्वरकों के साथ सल्फर या जाइम लेने के विवश न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें