फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: पत्नी की गला दबाकर की हत्या, पति के उसके परिवार में ही एक महिला से थे नाजायज संबंध

Mon, 10 Oct 2022 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

न्यूरिया के गांव जटापुरा निवासी रामबिलास ने बताया कि 2018 में उन्होंने अपनी पुत्री रिंकी की शादी बरेली के हाफिजगंज के गांव कमुआ निवासी शिशुपाल से की थी। बेटी के ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
रिंकी का फाइल फोटो। - फोटो : Dc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के न्यूरिया की रहने वाली विवाहिता रिंकी की तीन दिन पहले उसके पति शिशुपाल ने रुद्रपुर में गला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी पंखे पर लटककर आत्महत्या का कोशिश की। शिशुपाल बच गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


न्यूरिया के गांव जटापुरा निवासी रामबिलास ने बताया कि 2018 में उन्होंने अपनी पुत्री रिंकी की शादी बरेली के हाफिजगंज के गांव कमुआ निवासी शिशुपाल से की थी। पुत्री के ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। दो लाख की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि शिशुपाल के उसके परिवार में ही एक महिला से अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी उनकी पुत्री को हो गई थी। विरोध करने पर दूसरी महिला ने जान से मारने की धमकी भी उनकी बेटी को दी थी।

आरोप है कि शिशुपाल ने भी रिंकी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। 30 जनवरी को न्यूरिया थाने में शिकायत की गई। परिवार परामर्श केंद्र में समझौता होने पर शिशुपाल पुत्री को लेकर रुद्रपुर चला गया और किराये के मकान में रहने लगा। रुद्रपुर में वह फैक्टरी में नौकरी करता था। रामविलास का कहना है कि सात अक्तूबर को सुबह चार बजे शिशुपाल ने गला दबाकर रिंकी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। मगर वह बच गया। रुद्रपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें