पीलीभीत। सख्ती के बाद भी गजरौला में बिना अनुमति के लोग जुलूस निकालने में सफल हो गए। पुलिस को तब भनक लगी जब जुलूस निकलने के बाद किसी ने वीडियो वायरल किया। वीडियो का अफसरों ने संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच करने के निर्देश दिए। जांच में बिना अनुमति जुलूस निकलने का मामला सामने आया। इस पर पुलिस ने 20 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जिलेभर में रविवार को ईद मिलादुन्नबी को लेकर जुलूस निकाले गए। मगर नई परंपरा को लेकर लंबे समय से पुलिस बैठक कर कार्रवाई की लोगों को नसीहत देती रही, मगर इसके बाद भी गजरौला कस्बे में रविवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कुछ लोगों ने बिना अनुमति के जुलूस निकाला। पुलिस को भनक तक नहीं लगी। लोगों ने नई परंपरा बताते हुए जुलूस का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जब यह वीडियो अफसरों के पास पहुंचा, तो मामले की जांच की गई। जांच में पता चला के लोग चंदा एकत्र कर रहे थे। इसी दौरान बच्चों और महिलाओं ने जुलूस निकाला था। जांच में जुलूस की बात सही निकलने पर पुलिस ने 20 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
000
कुछ बच्चे जुलूस के रूप में निकले थे। मामला संज्ञान में आने के बाद तत्काल कार्रवाई कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
- सुनील दत्त, सीओ सिटी