फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालरोड पर सजावट को लेकर विवाद, पुलिस ने किया शांत

सार

शहर में लालरोड पर ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के मद्देनजर कुछ लोग सजावट कर रहे थे।सदर कोतवाली क्षेत्र में लालरोड पर सजावट करवाई जा रही थी।इसलिए कोतवाली क्षेत्र में 300 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है और 170 लोगों को रेडकार्ड जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। शहर में लालरोड पर ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के मद्देनजर कुछ लोग सजावट कर रहे थे। इस पर कुछ लोगों ने अपत्ति की तो विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता करने के बाद सजावट का कार्य रुकवा दिया। बाद में नियमानुसार सजावट करने के लिए कहा, जिस पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में लालरोड पर सजावट करवाई जा रही थी। सड़क पर सजावट दोनों ओर नीचे तक गोलाई में हो रही थी। इस पर कुछ लोगों ने गलत तरीके से सजावट करने और आवागमन में दिक्कत होने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी और कोतवाली इंस्पेक्टर नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों से वार्ता की, सजावट को ऊपर तक ही रखने के बात की। इस पर दोनों पक्ष सहमत हो गए और मामला शांत हो गया। यहां पुलिस भी तैनात कर दी गई है।
000
गांव अमखेड़ा में फिर नई परंपरा डालने की शिकायत, 30 लोग मुचलका पाबंद
बरखेड़ा। गांव अमखेड़ा में मोहर्रम पर नई परंपरा डालने का आरोप लगाकर विवाद हुआ था। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामला शांत करा दिया था। अब ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के मद्देनजर फिर कुछ लोगों ने नई परंपरा डालने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की। इस पर एसडीएम आरके राजवंशी और सीओ मनोज कुमार ने बुधवार को गांव पहुंचकर लोगों से वार्ता की। शांति के साथ त्योहार मनाने के निर्देश दिए। इसी दौरान बुधवार शाम फिर कुछ लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि गांव की मुख्य सड़क से जुलूस निकले की संभावना है, दो नई परंपरा होगा। इस पर बृहस्पतिवार को सीओ मनोज कुमार सुबह ही थाने पहुंच गए। दोनों समुदाय के लोगों को बुलाकर बैठक की। जिसमें कहा कि पिछले सालों की तरह ही जुलूस निकालें। नई परंपरा डालने पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था को लेकर दोनों ओर से 15-15 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया। संवाद
विज्ञापन

----
800 लोग मुचलका पाबंद, 300 रेडकार्ड जारी
पीलीभीत। ईद मिलादुन्नबी पर पिछले सालों में हुए विवाद को देखते हुए जिलेभर में 800 लोगों को मुचलका पाबंद और 300 लोगों को रेडकार्ड जारी किए गए है।
यहां बता दें सन 2015 में दूसरे पक्ष ने जुलूस निकालने का प्रयास किया था, जिसपर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर फायरिंग हुई थी। इसी प्रकार बाद में भी कई मामले सामने आए। इसी को लेकर पुलिस ने इस बार जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। जिलेभर में 800 लोगों को चिह्नित कर पांच-पांच लाख से मुचलका पाबंद किया गया है तो 300 लोगों को रेड कार्ड जारी किए गए है। अगर खुराफात होने पर रेड कार्ड धारक वहां मिलता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खास बात यह कि सबसे ज्यादा सदर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को अशांति की आशंका है। इसलिए कोतवाली क्षेत्र में 300 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है और 170 लोगों को रेडकार्ड जारी किए गए है।
बरखेड़ा पूरनपुर, बीसलपुर, जहानाबाद में भी कार्रवाई की गईं हैं। संवाद
----
सीओ ने जुलूस के चिह्नित मार्गों का किया भ्रमण
पीलीभीत। बृहस्पतिवार को सीओ ज्योति यादव ने कलीनगर कस्बे में पहुंचकर जानकारी जुटाई। माधोटांडा पुलिस के साथ नगर में घूमकर जुलूस के चिह्नित मार्गों का जायजा भी लिया। मौके पर मौजूद माधोटांडा के क्राइम इंस्पेक्टर धमेंद्र यादव को जरूरी निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें