पीलीभीत के गजरौला इलाके के गांव कंजा हर्रेया अशोक कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम महिलाओं ने एक युवक को घर में घुसते देखा। इस पर बच्चा चोर का शोर मच गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी बांधकर पिटाई की।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात आठ बजे एक युवक गांव के उत्तम के घर में घुस गया। युवक को देख महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए और युवक को पकड़ लिया। भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी के पास कुछ संदिग्ध सामान मिला है। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजा गया है। आरोपी शाहजहांपुर का बताया जा रहा है। संवाद