पीलीभीत। गांव मोहम्मदगंज रंपुरा में बृहस्पतिवार रात पुत्र ने पैसों के विवाद के चलते पिता की हंसिया से प्रहार कर हत्या कर दी है। पुलिस ने मृतक के बड़े पुत्र की तहरीर पर छोटे पुत्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बृहस्पतिवार को गणेश प्रसाद (65) के छोटे पुत्र तोताराम ने हंसिया से प्रहार कर हत्या कर दी थी। गणेश प्रसाद के बड़े पुत्र प्रताप सिंह ने अपने छोटे भाई के खिलाफ हत्या कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा कि बृहस्पतिवार रात पिता की छोटे भाई पैसे मांगने को लेकर कहासुनी हो गई थी। पिता ने रोज शराब पीकर झगड़ा करने पर उसे डांट दिया था। इसी बात से गुस्साएं छोटे भाई ने हंसिया से प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया। इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।