फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन वेल्ट से पेडों के अवैध कटान के मामले में रिपोर्ट, छह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीएम आवास से सटी बेशकीमती ग्रीन बेल्ट में स्थित शत्रु संपत्ति की जमीन पर लगे 200 पेड़ों के कटान के मामले में डीएम के सख्ती करने के बाद कानूनी कार्रवाई हुई। इस मामले में फंसे छह लोगों के खिलाफ वन दरोगा की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।15 दिन पहले इन सभी को डीएम के निर्देश पर पेड़ कटान को लेकर नोटिस भेजे गए थे।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले डीएम आवास से सटी बेशकीमती 20 बीघा जमीन पर योग ध्यान केंद्र स्थापित किया गया था। इसमें कब्जे से जुड़ी शिकायतें की गई। पहले तो तत्कालीन अधिकारियों ने मामला दबा दिया, मगर दबाव बढ़ने पर जांच कराई गई थी। इसके बाद योग ध्यान केंद्र को हटवा दिया गया था। संबंधित जमीन ग्रीन बेल्ट में और बतौर शत्रु संपत्ति दर्ज थी। यहां पर लगे 200 पेड़ों के कटान के भी आरोप लगाए गए थे। इसकी भी शिकायत 11 जून 2019 को हुई थी। इस मामले में एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्र सेे जांच कराई गई। एडीएम की जांच में अब ये पाया गया है कि बैनामा और मौके की स्थिति में वृक्षों की संख्या में भिन्नता प्रदर्शित की गई है। इसके बाद अब प्रकरण से जुड़े मोहल्ला नई बस्ती निवासी अनिल कुमार अग्रवाल, एकता नगर कॉलोनी निवासी गुरुदित्त सिंह सैहमी, बल्लभनगर कॉलोनी निवासी दुर्गादास राजानी, राजा बाग कॉलोनी के निवासी सतीश जायसवाल, गोदावरी स्टेट कॉलोनी निवासी सतवंत पाल सिंह मोहल्ला डोरीलाल निवासी मंजूनाथ को नोटिस दिया गया। सभी को सात दिन के भीतर अपना जवाब सामाजिक वानिकी के प्रभागीय निदेशक को देना था। बेशकीमती जमीन पर हुए पेड़ों के कटान पर सभी छह आरोपियों पर कोतवाली में वन दरोगा नवीन सिंह वोरा की ओर से तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने धारा 379, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3, 4 और उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम की धारा 4 व 10 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पेड़ों के कटान के एक पुराने मामले में वन दरोगा से तहरीर मिली थी। उसी आधार पर छह लोगों को नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। - किरीट कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें