फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर में किशोरी से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। किराना की दुकान से सामान लेकर लौट रही किशोरी को एक युवक ने रास्ते में रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसे गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने लगा। शोर सुनकर लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एससीएसटी एक्ट और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय बहन दोपहर को गांव में किराना की दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए गई थी। सामान खरीदने के बाद वह वापस घर लौट रही थी। तभी रास्ते में इसी क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी भीमसेन ने रास्ते में रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी उसे गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने लगा। शोर शराबा सुनकर लोगों को आता देखकर आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। सीओ पूरनपुर लल्लन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
पूरनपुर। पांच दिन पहले अपनी बहन को पेपर दिलाने के लिए गई एक युवती से कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। इस मामले में पीड़िता की ओर से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

15 जुलाई को एक युवती अपने बहन को पेपर दिलाने के लिए डिग्री कॉलेज आई थी। उसकी बहन कॉलेज के अंदर चली गई थी। तभी रास्ते में थाना क्षेत्र के गांव वंजरिया निवासी वरुण और गांव जहूरगंज निवासी रोहित ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे थे। शोर शराबा सुनकर आरोपी मौके से भाग गए थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सोमवार को कढ़ेरा चौराहे के पास से दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ पूरनपुर लल्लन सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें