फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के नशे में होने के कारण वापस लौटी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला ग्यासपुर में शनिवार को शाहजहांपुर से आई एक बरात में दूल्हे के शराब के नशे में होने के कारण बरात वापस कर दी गई। मोहल्ला ग्यासपुर में शनिवार शाम शाहजहांपुर के कस्बा शहबाजनगर से बरात आई थी। कन्या पक्ष के लोगों ने बरात की जमकर खातिरदारी की। कुछ देर बाद कन्या पक्ष के लोगों को पता चला कि दूल्हा शराब के नशे में बुरी तरह से धुत है। इस पर कन्या पक्ष के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। हालांकि वर पक्ष के लोगों ने दूल्हे की ओर से माफी मांग कर कन्या पक्ष को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन कन्या पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। कन्या पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में काफी देर पंचायत भी हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। लिहाजा बरात बैरंग लौट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें