बरखेड़ा। दस दिन पहले करनापुर गांव में एक युवक की घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। इस पर मृतक के पिता ने अपनी बहू और उसके एक अन्य साथी पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव करनापुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसका 38 वर्षीय बड़ा बेटा छत्रपाल अपनी पत्नी के साथ दूसरे मकान में रहता था। तीन जुलाई की शाम छह बजे उसकी घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट उसकी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। सोमवार को मृतक के पिता ने थाने पहुंचकर अपनी बहू और उसके प्रेमी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उसकी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।