फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव साड़ी से बने फंदे से कुंडे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के चिड़ियादाह गांव निवासी महिला रामवती ने बताया कि उसने अपनी 30 वर्षीय बेटी नीरज कुमारी का विवाह बिलसंडा के गांव कल्यानपुर बेहटी निवासी पुष्पेंद्र कुमार के साथ किया था। शादी के बाद ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। आए दिन झगड़े होते थे। कई बार समझाने का प्रयास किया, मगर ससुराल वाले नहीं मानें। शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे बेटी के फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिली। इस पर परिवार के सदस्यों संग बेटी की ससुराल पहुंची। दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें