फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की सूचना पर पहुंचे सिपाही से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। महिला को उसके पति द्वारा पीटने सूचना पर पहुंचे यूपी 112 बाइक पर तैनात सिपाही को भीड़ ने घेर लिया और धक्का-मुक्की कर अभद्रता की। खुद को बचाने के लिए सिपाही को मौके से भागना पड़ा। सिपाही की तहरीर पर पूरनपुर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, दूसरे पक्ष ने सिपाही पर मारपीट और महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सिपाही रणवीर के मुताबिक शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे इंद्रानगर वार्ड नंबर दो निवासी चमन बेगम ने यूपी 112 नंबर पर फोन किया। चमन बेगम का आरोप था कि पति अजीजुल हसन उसके साथ मारपीट कर रहा है। इस पर यूपी 112 बाइक पर तैनात सिपाही रणवीर सिंह मौके पर पहुंचे। सिपाही रणवीर सिंह के मुताबिक वह मौके पर घटना की जानकारी जुटा रहे थे। तभी चमन बेगम के पति के साथ कई लोग जमा हो गए और गाली गलौज करने लगे। सिपाही ने शांत कराने की कोशिश की तो लोगों ने धक्का-मुक्की और अभद्रता शुरू कर दी। सिपाही ने किसी तरह भीड़ के चंगुल से खुद को बचाया। इसके बाद पूरनपुर कोतवाली जाकर तहरीर दे दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि सिपाही रणवीर का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इसमें कोई चोट नहीं निकली है। सिपाही के साथ होमगार्ड देवेंद्र भी मौके पर गया था। मगर तहरीर में उसका जिक्र नहीं किया गया है। यूपी 112 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार का कहना है कि सूचना पर सिपाही और होमगार्ड मौके पर भेजे गए थे। वहां उनसे अभद्रता की गई है। इसी पर सिपाही ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सिपाही पर महिलाओं से अभद्रता के आरोप
इंद्रानगर निवासी रूकसाना बेगम पत्नी स्वर्गीय असलम खां की ओर से शिकायती पत्र एसपी-सीओ को भेजा गया है। आरोप है कि उनके बेटे अजीजुल हसन को ढूंढने के लिए सिपाही रणवीर समेत दो लोग आए थे। उस वक्त अजीजुल घर में नहीं था। इस पर सिपाही ने घर में मौजूद महिलाओं से गाली गलौज कर अभद्रता शुरू की। मारपीट भी की गई। तरन्नुम को बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इसमें उसे चोटें आई हैं। शोर पर लोग जमा हुए तो सिपाही मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भाग गया।
सिपाही की तहरीर पर आरोपी अजीजुल हसन व अन्य लोगों पर अभद्रता करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और गाली गलौज की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दूसरे पक्ष से भी तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। - लल्लन सिंह, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें