फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 18 दिन बाद फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। शादी के 18 दिन बाद विवाहिता कमलेश कुमारी का शव घर के कमरे में साड़ी से बने फंदे से लटका मिला। भाई ने मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बौनी निवासी रजनीश कुमार ने बताया कि उसकी बहन कमलेश की शादी 18 दिन पहले गांव कंधरापुर निवासी हीरालाल राठौर से हुई थी। रजनीश के मुताबिक वह शादी में बाइक और 50 हजार रुपये नकद नहीं दे पाए थे। इससे कमलेश के ससुराल वाले नाखुश थे। शादी के बाद से ससुराल वाले कमलेश का उत्पीड़न कर रहे थे। इसको लेकर कई बार दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई, लेकिन उसके ससुराल वाले अपनी मांग पर अडिग रहे। आरोप है कि सोमवार रात कमलेश की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया।
उधर, ससुराल वालों का कहना है कि सोमवार देर रात जागने पर देखा तो कमलेश का शव फंदे से लटका था। उसने खुदकुशी की है। उन्होंने इसकी सूचना उसके मायके वालों को दी। इस घटना की सूचना मिलने पर सीओ प्रशांत सिंह, कोतवाल कमल सिंह ने मौका मुआयना किया। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि भाई रजनीश की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मृतका के पति हीरालाल, ब्रजेश कुमार, राजेंद्र कुमार, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें