फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरिंग पटवाए जाने पर गुस्साकर कर दी थी महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दस हजार के इनामी मुख्य आरोपी कपिल पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसने बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से बोरिंग पटवाए जाने पर उसका मूड खराब हुआ और विवाद बढ़ने पर उसने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे गांव पिपरिया जयभद्र में हुई थी। गांव निवासी रोजगार सेवक रामकुमार के घर में घुसकर रंजिशन उसकी भाभी शीला देवी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि पत्नी निर्मला देवी घायल हुई थी। पुलिस ने राजकुमार की ओर से कपिल पांडेय, प्रेमशंकर पांडेय, सुखलाल और चार अन्य पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पीड़ित ने 13 मई को दर्ज कराई गई मारपीट की रिपोर्ट की रंजिश में घटना करने की बात कही थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी कपिल पांडेय पर दस हजार का इनाम घोषित कर दिया था।
सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी कपिल पांडेय को गिरफ्तार कर रविवार को चालान किया गया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है। आरोपी की निशानदेही पर भगवंतापुर रोड पर एक धार्मिक स्थल के पास झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि हत्यारोपी का रोजगार सेवक से पहले से विवाद था। इसको लेकर आरोपी ने उसके घर में घुसकर पूर्व में मारपीट की थी। घटना के एक दिन पहले रोजगार सेवक ने कपिल पांडेय का बोरिंग (पंपिग सेट के बोरिंग का पाइप) एक कच्ची सड़क बनाते समय पटवा दिया था। घटना के दिन धान रोपाई कराने की तैयारी में खेत पहुंचे कपिल को बोरिंग पटवाने की जानकारी हुई। तब कपिल घटना की शाम को रोजगार सेवक के घर पहुंचा और झगड़ा शुरू कर दिया। इसी में विवाद बढ़ा और गोली लगने से महिला की मौत हो गई। अन्य हत्यारोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस, प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
महिला को गोली लगने के बाद किए गए हंगामे के बाद से ही पुलिस मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने को अलर्ट थी। शनिवार को महिला का अंतिम संस्कार न होने तक पुलिस और प्रशासनिक अफसर गांव के चक्कर लगाते रहे थे। शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे महिला के अंतिम संस्कार के बाद एसडीएम राजेंद्र प्रसाद कलीनगर एसडीएम योगेश कुमार गौड़ पुलिस बल के साथ गांव में ही मौजूद रहे थे। इसके बाद रविवार को भी गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात रखा गया।
एक हत्यारोपी के मकान में हो गई चोरी
महिला की हत्या के मामले में नामजद गांव पिपरिया जयभद्र निवासी सुखलाल का मकान घटना के बाद से बंद पड़ा है। शनिवार रात उसके मकान में चोरी हो गई। मेनगेट का ताला तोड़कर 85 हजार रुपये, जेवरात सहित हजारों का सामान चोरी कर लिया गया। इसकी सूचना भी पुलिस को दी गई है। हालांकि अभी जांच चल रही है।
सुखलाल की पत्नी सावित्री ने बताया कि उसके गांव में दो घर है। रात को नए घर में ताला डालकर पुराने घर में सोने का आ गई थी। रात को चोरों ने घर के मुख्य गेट का ताला काटकर घर में प्रवेश किया। चोरों ने घर में रखे बक्सा का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये की नकदी, सोने की लड़ी, मंगलसूत्र, घर में लगा पंखा, दो गैस सिलिंडर, किराना की दुकान का सामान और गुल्लक में रखे पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी रविवार सुबह पुराने घर से नए घर में पहुंचने पर हुई। सावित्री ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि जांच की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें