फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत सात पर बलवे की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। एक अधिवक्ता ने घर में घुसकर मारपीट और बलवा की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर निवासी अधिवक्ता अरुण राना ने बताया कि नौ जून को रात दस बजे गांव के कुछ लोग पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर शस्त्रों से लैस होकर उसके घर में घुस गए। आरोप है कि हमलावरों ने अधिवक्ता से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता ने अगले दिन कोतवाली जाकर तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर बलवा समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीरज गंगवार, धर्मवीर उर्फ गुड्डू, दीपक कुमार, रवि गंगवार, बालकृष्ण, केशव कुमार को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें