फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों ने दरोगा को की कुचलने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/ बीसलपुर। पीलीभीत-शाहजहांपुर रोड पर चेकिंग कर रहे दरोगा को कुछ युवकों ने कार से कुचलने की कोशिश की। तस्करों की कार टकराने के बाद बैरियर दरोगा के सिर में लगा, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस से बचकर निकलने के बाद कार सवार तस्कर शाहजहांपुर की ओर भाग गए। घायल दरोगा को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

यह घटना रविवार सुबह करीब नौ बजे की है। पीलीभीत - शाहजहांपुर रोड स्थित खनंका चौकी के सामने दरोगा दीपक कुमार कोरोना कर्फ्यू के चलते वाहन चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने वाहनों को रोकने के लिए अस्थाई बैरियर लगा रखे थे। तभी बीसलपुर की तरफ से लाल रंग की कार आती दिखी। दरोगा दीपक कुमार दरोगा ने चालक को कार रोकने के लिए इशारा किया। वह बैरियर के पास खड़े थे। पुलिस को देखकर चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। कार बैरियर से टकराने के बाद शाहजहांपुर की ओर निकल गई। कार की टक्कर लगने के बाद बैरियर दरोगा दीपक कुमार के सिर में लगा, जिससे वह घायल हो गए। मौके पर मौजूद सिपाहियों ने पीछा करके कार सवार युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कार सवार युवक भाग गए।
इस घटना की सूचना मिलने के बाद बीसलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर जा पहुंची। घायल दरोगा को फौरन प्राइवेट डॉक्टर के क्लीनिक पर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बरेली ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक शाहजहांपुर के तालगांव के तस्कर वर्षों से बीसलपुर इलाके में सक्रिय हैं। पिछले दिनों भी तस्करी के मामले सामने आए थे। इससे कार में सवार पशु तस्कर बताए जाते हैं। घटना के बाद से पुलिस युवकों की तलाश में जुटी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी के फुटेज देखे जा रहे हैं।
अभी तक कार पकड़ी नहीं गई, जिससे पूरी तरह कहा नहीं कहा जा सकता कि कार में पशु तस्कर थे या नहीं। हो सकता है कि कोई असलहा साथ होने की वजह से कार सवार न रुके हों। सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। सीसी टीवी फुटेज देखने के लिए टीम लगाई गई है। घायल दरोगा का इलाज चल रहा है। सीओ बीसलपुर को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। - किरीट कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें