फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक की मौत, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं पूर्व में दर्ज रिपोर्ट में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मधुपुरी गांव निवासी रामवीर और भोलेराम के बीच पुराने विवाद में पांच मई को मारपीट हुई थी। दोनों ओर से जमा लोगों में लाठी डंडे चले थे। घटना में रामवीर पक्ष से 28 वर्षीय सर्वेश कुमार समेत छह लोग घायल हुए थे। पुलिस ने मारपीट की क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की थी। घायल सर्वेश को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान सोमवार रात उसकी मौत हो गई। परिवार वाले शव घर ले आए और फिर सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक वीरेश कुमार ने बताया कि सूचना पर दरोगा मनीष कुमार को मौके पर भेजा था। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इस मामले में रामवीर की ओर से कमलेश कुमार, गुड्डू, भोले राम पर दर्ज रिपोर्ट में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी है। आरोपी भोलेराम को मंगलवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें