फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर कक्षा चार के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। साइकिल चलाते वक्त कक्षा चार का छात्र मकान से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में गिर गया। उसमें डूबकर उसकी मौत हो गई। बाद में तलाशते हुए परिजन तालाब की तरफ पहुंचे तो शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के छत्रपति शिवाजी कॉलोनी निवासी घनश्याम ने बताया कि उनका दस वर्षीय पुत्र अर्पित राठौर एक निजी स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। सोमवार शाम करीब सात बजे अर्पित कॉलोनी में ही साइकिल चलाने निकला था। मकान से कुछ दूरी पर तालाब है। साइकिल चलाते वक्त अचानक बेटा साइकिल समेत तालाब में गिर गया। उस पर किसी की नजर नहीं पड़ी। बेटे के वापस न आने पर कुछ देर बाद परिवार के सदस्यों संग तलाश करने निकले। कॉलोनी के लोग भी आ गए। फिर तालाब में साइकिल पड़ी दिखी। साइकिल निकाली तो बेटा भी डूबा मिला। उसे तालाब से निकालकर जिला अस्पताल लाए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुनगढ़ी प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि मेमो के जरिये सूचना मिली थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के सुपुर्द कर दिया है। किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें