फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉश कॉलोनी में बंद मकान से चोर समेट ले गए सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कैंसर का इलाज कराने दिल्ली गए परिवार के बंद मकान में चोरी हो गई। मेनगेट पर लगे ताले तोड़कर भीतर घुसे चोर नकदी, जेवरात समेत लाखों का सामान समेट ले गए। सुनगढ़ी पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर भी कैद मिली। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। मकान मालिक के भाई की तहरीर पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बल्लभनगर कॉलोनी निवासी विजय अग्रवाल ने बताया कि उनके बड़े भाई अशोक अग्रवाल कुछ दूरी पर ही दूसरे मकान में रहते हैं। वह लंबे समय से कैंसर के मरीज है। तीन दिन अशोक परिवार समेत कैंसर का इलाज कराने के लिए घर को ताला लगाकर दिल्ली गए थे। उनके घर में मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी भगवानदास चौकीदार छोड़ा था। मगर रविवार रात चौकीदार की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसलिए वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। देर रात चोर मेनगेट पर लगा ताला तोड़कर भीतर पहुंचे। फिर कमरे में पहुंचकर सामान खंगाल दिया। सोमवार सुबह छह बजे वह भाई के घर की तरफ पहुंचे तो दरवाजा खुला देख दंग रह गए। भीतर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई गई है। मकान मालिक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नजदीक के एक मकान में लगे सीसीटीवी में कुछ संदिग्धों की तस्वीर कैद मिली है। उसकी मदद से सुरागरसी करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें