फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल, बाकी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रंजिश के चलते महिला की बांके से काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी को जेल भेज दिया। अन्य चारों आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के बरुआ कुठारा गांव निवासी शंकरलाल की पत्नी रामप्यारी की मंगलवार रात बांके से काटकर हत्या कर दी गई थी, जबकि शंकरलाल घायल हुए थे। बेटे हरनाम की ओर से गांव के हरीशचंद्र, ओमप्रकाश, नन्हेंलाल, रामप्रसाद और उसके रिश्तेदार गुलड़िया खास गांव निवासी मदनलाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीन का विवाद है। पिछले साल इसी विवाद के चलते नामजद किए गए आरोपी हरीशचंद्र के पिता रामभरोसे की हत्या कर दी गई थी। इसमें मृतका के पति और तीन बेटे जेल भी गए थे। घटना के दूसरे ही दिन पुलिस ने नामजद एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ के बाद शुक्रवार को पुलिस ने गांव के बाहर रामप्रसाद को गिरफ्तार का लिया। बाद में कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक माधोटांडा रामसेवक ने बताया कि अन्य आरोपियों की धरपकड़ को टीम लगी हुई है। एसओजी की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें