फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिभंग की आशंका पर दोनों पक्षों की मनेगी थाने पर होली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग में अलर्ट किया गया है। विवादित इलाकों में पूर्व में तैनात रहे पुलिसकर्मियों से फीडबैक लिया जाएगा। वहीं एक नई पहल इस बार होगी। शांतिभंग की आशंका में दोनों पक्षों की होली थाने में मनवाई जाएगी। पुलिस उन्हें होली के दिन थाने पर रखेगी और वहीं पर अबीर-गुलाल से होली खेलेंगे, पकवान भी खिलाए जाएंगे। सिर्फ बाहर निकलने की अनुमति नहीं मिलेगी। एडीजी के निर्देश मिलने के बाद जिले के अधिकारी ऐसे लोगों के चिन्हीकरण में जुट गए हैं।
विज्ञापन

होली 28 मार्च और दुलेड़ी 29 मार्च को है। रंगों का त्योहार शांति व्यवस्था के लिहाज से वैसे ही पुलिस विभाग के लिए संवेदनशील रहता है। मगर इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बीच पर्व पड़ने से अफसरों की धड़कनें और बढ़ गई है। पिछले सालों में भी होली पर जिले में विवाद हो चुके हैं। दो साल पहले जंगरौली गांव में पुलिस पर पथराव कर दिया गया था। इसके अलावा जहानाबाद क्षेत्र में रंग खेलने के दौरान एक होरियारे की हत्या कर दी गई थी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने पर कई दिनों तक तनाव के हालात रहे थे। इसके अलावा अन्य विवाद भी होते रहे थे। अब इस बार होली को लेकर अलर्ट किया जा चुका है। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए मुचलका पाबंद कार्रवाई, पीस कमेटी बैठकें समेत कई कदम पहले की तरह उठाए जा रहे हैं। वहीं इस बार कुछ नई रणनीति भी पुलिस अधिकारियों ने बनाई है। एडीजी बरेली अविनाश चंद्र मौर्य के निर्देश के बाद इस पर भी अमल करना शुरू कर दिया गया है। यूपी 112 पर होली के आसपास हुए झगड़ों के पांच दिन की डिटेल एकत्र की जा रही है। दो साल में हुए इन विवादों का वर्तमान में इनपुट लिया जाएगा, ताकि कहीं कोई विवाद है तो उसे समाप्त किया जा सके। पूर्व में तैनात रहे पुलिसकर्मियों से विवादित इलाकों के बारे में मौजूदा पुलिसकर्मी क्षेत्र के हालात से जुड़ी जानकारी जुटाएंगे। सबसे खास बात यह है कि अगर किन्हीं दो पक्षों के बीच झगड़ा होने की संभावना प्रतीत होती है। शांतिभंग का खतरा लगता है तो दोनों पक्षों की होली थाने में मनेगी। उन्हें पुलिस ससम्मान रंग के दिन थाने पर बैठाएगी। गुलाल से होली मनवाएगी और गुझिया समेत अन्य पकवान खिलवाएगी। मगर उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
होली की सुरक्षा को लेकर अलर्ट किया गया है। इस बार शांतिभंग की आशंका वाले दोनों पक्षों को रंग के दिन थाने पर बैठाया जाएगा, ताकि वह झगड़ न सकें। पुराने विवादों की जानकारी उस समय तैनात रहे पुलिसकर्मियों से जुटाई जाएगी। एडीजी के निर्देश मिलने के बाद इस पर काम भी शुरू कर दिया है। - जयप्रकाश, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें