फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में लिए महंतों को चेतावनी देकर पुलिस ने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। धार्मिक स्थल पर तैनाती को लेकर चल रहे विवाद में मारपीट के बाद हिरासत में लिए गए दोनों महंतों को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं आरएसएस खंड प्रचारक से मारपीट करने के आरोप में एक अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार को हुई थी। क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल में तैनाती को लेकर दो महंतों के बीच पुराना विवाद है। बृहस्पतिवार को पुराने तहसील भवन परिसर में दोनों महंतों के बीच मारपीट हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई थी। यहां एक पक्ष से गांव अमरैयाकलां निवासी एवं बिलसंडा के आरएसएस खंड प्रचारक रविंद्र कुमार और दूसरी तरफ से अधिवक्ता दामोदर प्रसाद यादव आए थे। रविंद्र का आरोप है कि पुलिस के सामने ही कोतवाली परिसर में उनकी दामोदर प्रसाद ने पिटाई कर दी थी। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी कोतवाली गेट पर अधिवक्ता पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। मामले में देर रात आरएसएस के खंड प्रचारक से मिली तहरीर पर कार्रवाई की गई। उधर, अधिवक्ता दामोदर प्रसाद ने प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन सक्सेना के साथ शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि दोनों महंतों को दोबारा झगड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ा गया है। वहीं आरएसएस प्रचारक से मिली तहरीर पर अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें