फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के जन्मदिन पर नर्तकियों से ठुमके लगवाए, 27 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बच्चे की जन्मदिन पार्टी में आयोजित की गई दावत में बिना परमिशन के नर्तकियों को बुलाकर ठुमके लगवाना मंहगा पड़ गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो भगदड़ मच गई। पुलिस ने मामले में सात नामजद और 20 अज्ञात पर महामारी अधिनियम, निषेधाज्ञा उल्लंघन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव चतीपुर में एक बच्चे के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार रात दावत आयोजन किया गया। देर रात दावत में नर्तकियां स्टेज पर ठुमके लगाने लगीं। इसी दौरान किसी ने शिकायत कर दी। सेहरामऊ उत्तरी एसओ आशुतोष रघुवंशी पुलिस बल के साथ पहुंचे तो भगदड़ मच गई। पुलिस ने सख्ती करते हुए कार्यक्रम को बंद कराया। इसके साथ ही आयोजन करने वालों को फटकार लगाई गई। एसओ ने बताया कि गांव चतीपुर निवासी सीताराम के घर पौत्र के जन्मदिन पर नर्तकियां बुलाई गईं थीं। बिना परमिशन के भीड़ लगाकर नर्तकियों से डांस कराया गया। मामले में कोरोना महामारी और धारा 144 के उल्लघंन की धारा में सीताराम, उनके पुत्र संतोष, अशोक, गांव निवासी डीजे संचालक राजेश, गांव मोहनपुर निवासी मुकेश, प्रदीप और 20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दावत में डांस की अनुमति नहीं थी। नियम विरुद्ध तरीके से आयोजन किया गया था। उस पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। - राजेंद्र प्रसाद, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें