फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में वांछित आरोपी का देवहा नदी किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। लूट के मामले में फरार आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर देवहा नदी किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

आठ जनवरी को रेलवे निर्माण खंड के सुपरवाइजर सरोजनीनगर लखनऊ के निवासी अजय तिवारी से कार सवार बदमाशों लिफ्ट देने के बहाने बैठाकर लूटपाट की थी। मामले में एक आरोपी नवाबगंज, बरेली से जेल भेजा गया था, जबकि दो आरोपियों को बाद में बरखेड़ा पुलिस ने जेल भेज दिया था। इसी मामले में बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया ताराचंद निवासी 26 वर्षीय विशाल पुत्र चंद्रसेन की तलाश पुलिस कर रही थी। कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिल सका था। बृहस्पतिवार सुबह विशाल का शव उसके गांव के बाहर से गुजर रही देवहा नदी किनारे पड़ा मिला। शव पर चोट का कोई निशान नहीं था। आधा हिस्सा पानी में डूबा था। नदी की तरफ गए ग्रामीणों ने शव देखा तो शोर मचाया। कुछ ही देर में भीड़ जुट गई। शव की शिनाख्त होने पर परिवार वाले भी मौके पर आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। थाना बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विशाल की बहन वर्षा ने बताया कि वह तीन माह से घर नहीं आया था। वह रुद्रपुर उत्तराखंड में रहने लगा था। करीब एक माह पूर्व कोर्ट में तारीख पर आने पर उसकी मुलाकात भाई सेे हुई थी। किसी तरह की रंजिश या फिर हत्या की आशंका सेे भी इनकार कर दिया। उधर, पुलिस को छानबीन के बाद पता चला कि बुधवार रात विशाल अपने घर भी गया था। वहां से उसे परिवार वालों ने भगा दिया था। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।
इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि विशाल की लूट के मामले में तलाश की जा रही थी। उस पर कोतवाली और सुनगढ़ी थाने में भी बाइक चोरी के पुराने मुकदमे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिर उसी आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। मृतक नशा अधिक करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें