फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने तलब किया पीआरडी जवानों का तीन माह का ड्यूटी चार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीआरडी जवान की ड्यूटी को लेकर चल रही मनमानी पर डीएम सख्त हुए हैं। गोपनीय रूप से मिली कुछ शिकायतों के बाद तीन माह का ड्यूटी चार्ट तलब किया गया है। इसमें सभी बिंदुओं पर जानकारी स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में करीब 800 पीआरडी जवान हैं। इसमें से 400 सक्रिय रहते हैं, जिनका रिन्यूवल लगातार होता रहता है। मगर ड्यूटी करीब 150 जवानों को मिलती है। एक आरोप अक्सर लगता है कि ड्यूटी लगाने में जिम्मेदार मनमानी करते हैं। कुछ चुनिंदा पीआरडी जवानों की लगातार ड्यूटी लगती रहती है। बाकी को अनदेखा कर दिया जाता है। इसके पीछे सांठगांठ के आरोप भी लगते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन ड्यूटी के नियम का पालन न करने की बात भी सामने आती है। नुकसान के डर से जवान खुलकर शिकायत नहीं कर पाते। ड्यूटी के नाम पर चल रहे इस खेल की शिकायत डीएम तक पहुंची। इसके बाद डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी से तीन माह का ड्यूटी चार्ट तलब किया है। इसमें किस दिन और किस पीआरडी जवान की कहां पर ड्यूटी लगाई गई थी। इसका विस्तृत ब्योरा मांगा है। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि पीआरडी जवानों की ड्यूटी को नियमानुसार लगवाया जाएगा। संबंधित विभाग से अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर में लगाई गई जवानों की ड्यूटी का विस्तृत ब्योरा मांगा गया है। गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें