फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक पलटा, साइकिल सवार बुजुर्ग की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। असम रोड चौराहा पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ने कूदकर खुद को बचाया और भाग गया। नजदीक से गुजर रहे साइकिल सवार बुजुर्ग ट्रक के नीचे दब गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से बुजुर्ग को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के आने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार शाम करीब चार बजे असम रोड चौराहा के पास हुआ। ट्रक चावल की पॉलिश लोडकर नजदीक के एक गोदाम से लोड होकर पूरनपुर जा रहा था। चौराहा के नजदीक पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में असम चौराहा से घरेलू सामान की खरीदारी कर घर लौट रहे साइकिल सवार राजीव कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय रोशनलाल पुत्र गंगाराम ट्रक के नीचे दब गया। चालक पहले ही ट्रक से कूदकर भाग गया था। शोर पर भीड़ जमा हुई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राहगीरों की मदद से किसी तरह ट्रक के नीचे दबे बुजुर्ग को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त कर पुलिस ने परिवार वालों को बुलाया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि बेटे सुनील कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। चालक के बारे में जानकारी करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें