फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने रेलवे कॉलोनी में दंपती को बंधक बनाकर की लूटपाट

विज्ञापन
पीड़ित बेनीराम और उनका परिवार। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। रेलवे कॉलोनी में पांच नकाबपोश बदमाशों ने दंपती और नौकर को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश मकान से पांच लाख माल लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर देने की बात कही, जबकि इंस्पेक्टर इसे झुठलाते रहे। देर रात तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी निवासी बेनीराम कश्यप रेलवे के सिग्नल विभाग में कार्यरत हैं। वह रेलवे कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह परिवार के साथ बरेली गए थे। घर पर काम करने वाली बरहा गांव निवासी किरन को छोड़ गए थे। परिवार समेत वह बरेली में रुक गए थे। रात में अकेला होने की वजह से किरन ने अपने पति दन्नु को भी बुला लिया था। रात करीब डेढ़ बजे दरवाजे पर दस्तक हुई। उन्होंने दरवाजा खोला तो बाहर पांच लोग खड़े थे। सभी कपड़े से चेहरा ढके हुए थे। हाथ में असलहा लेकर सभी घर में घुस आए और दंपती को बंधक बना लिया। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर धमकाते रहे। इसके बाद कमरों में पहुंचकर जेवर, कपड़ा, वर्तन, गैस सिलिंडर, इनवर्टर बैटरी समेत पांच लाख का सामान लूट ले गए। बदमाश एक घंटे तक घर में लूटपाट करते रहे। बदमाशों के जाने के बाद पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद एक पड़ोसी ने ही बेनीराम को फोन कर घटना के बारे में बताया। इस पर वह परिवार समेत घर आए और सूचना पुलिस को दी। पीड़ित का कहना है कि पुलिस को तहरीर दी गई है, लेकिन इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतर सिंह का कहना है कि फोन पर सूचना मिलने पर टीम भेजी गई थी। मामले की जांच करा रहे हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

रेलवे कॉलोनी के इसी आवास में बदमाशों ने बंधक बनाकर की लूट।- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें