फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपाधि महाविद्यालय के सेवानिवृत्त लिपिक समेत तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। युवती को प्रेमजाल में फंसाकर आपत्तिजनक फोटो खींचने, धमकाकर संबंध बनाने, संपत्ति हथियाकर हत्या करने के आरोप में उपाधि महाविद्यालय के सेवानिवृत्त लिपिक समेत तीन लोगों पर पुलिस ने अब कानूनी शिकंजा कसा है। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी थाने में तीन लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। बेटी शहर के उपाधि महाविद्यालय में पढ़ती थी। तत्कालीन लिपिक रमेश पुत्र रामकिशन ने बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे। फिर फोटो दिखाकर धमकाते हुए कई बार बेटी से शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा के नाम पर उसके पिता ने एक मकान खरीदा था। इसी बीच बेटी की शादी कर दी गई। मगर इसके बाद भी आरोपी लिपिक बेटी को परेशान करता रहा।
मोहल्ला नई बस्ती निवासी दिलीप कुुमार और अशोक कॉलोनी निवासी चंद्रशेखर के साथ मिलकर बेटी को बदनाम करना शुरू कर दिया। इसी में बेटी की शादी भी टूट गई। आरोपी लगातार मकान हथियाने का दबाव बना रहे थे। इस पर उसने अपना मकान का वसीयतनामा भाई भतीजी और भतीजे के नाम पर कर दिया। मगर आरोपियों ने बेटी को पूर्व में खींचे गए अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे दी। इस पर जबरन 19 सितंबर 2013 में वसीयतनामा बेटी ने खारिज कर दिया। इसी बीच आरोपियों ने बेटी के जेवरात और रुपये भी हड़प लिए। 12 मार्च 2020 को बेटी किसी काम से पूरनपुर गई थी। आरोपियों ने वहीं पर बेटी की हत्या कर दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी जानकारी बाद में परिजन को हुई। आरोपी अब बेटी के नाम मकान को हथियाने में लगे हैं। आरोपी दिलीप बेटी के मकान में रहने भी लगा है और कब्जा नहीं छोड़ रहा। इंस्पेेक्टर सुनगढ़ी अतर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें