फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने तीन युवकों को बंधक बनाकर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने शुक्रावर रात एक बजे जय सतगुरुदेव सविता आत्माराम इंटर कॉलेज में घुसकर तमंचे के बल पर तीन युवकों को बंधक बना लिया। वहां बदमाशों ने आधा घंटे तक जमकर लूटपाट की। बदमाश इंटर कॉलेज से 48 हजार की रुपये कजाकिस्तान की मुद्रा, दो हजार की नगदी, कंप्यूटर की एलसीडी और मोबाइल लूट ले गए। पुलिस ने दबाव बनाकर लूट के बजाय चोरी की तहरीर लेने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

गांव महादिया में आबादी से 400 दूरी पर जय सत गुरुदेव सविता आत्माराम इंटर कॉलेज है। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश राठौर ने बताया कि कॉलेज में रखवाली के लिए पांच लोग रुकते हैं। शुक्रवार की रात उनका बड़ा पुत्र अजय सिंह, छोटा विजय सिंह और उनका ममेरा भाई सचिन रुके थे। तीनों रात करीब 12 बजे तक पढ़ाई करने के बाद कॉलेज में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो गए। रात करीब एक बजे मुंह सात नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर बदमाशों ने तीनों को कब्जे में ले लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने तीनों को कपड़ों से वहीं पर बांध दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसके बड़े पुत्र अजय की पर्स से विदेशी कजाकिस्तान की मुद्रा से 48 हजार रुपये, दो हजार भारतीय रुपये, कंप्यूटर की एलसीडी और तीनों लड़कों के मोबाइल लूट लिए। बाद में बदमाश शोर न मचाने की धमकी देकर चले गए। प्रधानाचार्य ने बताया कि बदमाश लूटे गए तीनों मोबाइल कॉलेज परिसर में खड़े ट्रैक्टर की गद्दी पर रख गए।
बदमाशों के जाने के बाद बमुश्किल बंधन मुक्त हुए युवकों ने शोर-शराबा किया। वहां से छूटने के बाद गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी। हालांकि तीनों ने रात में डायल 112 को भी लूटपाट की सूचना दी थी। डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने घटना की जानकारी कर सुबह कोतवाली में तहरीर देने को कहा। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है। प्रधानाचार्य ने बताया कि जब वह लूट की तहरीर देने गए तो पुलिस ने उनसे चोरी की तहरीर लिखकर लाने को कहा। पुलिस के दबाव में उनकी ओर से चोरी की तहरीर दी गई। मगर, पुलिस ने चोरी की भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

‘घटना लूट की नहीं है। कॉलेज में चोरी हुई है। प्रधानाचार्य ने चोरी की तहरीर ही पुलिस को दी है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। घटना का शीघ्र ही खुलासा कराया जाएगा।’
विज्ञापन

- एसके सिंह, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें