पूरनपुर। बाइकों की टक्कर के बाद युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। स्टेशन रोड पुलिस चौकी के सामने ही मारपीट होने लगी। पुलिस ने एक युवक को मौके से धर दबोचा, जबकि अन्य भाग गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
घटना सोमवार देर शाम की है। गांव मुझा और रजागंज के छह युवकों ने एक होटल में बैठकर पहले शराब पी। नशा चढ़ने के बाद कुछ विवाद हो गया, जिसे मौजूद अन्य लोगों ने शांत करा दिया। दो बाइकों पर सवार होकर युवा घरों को रवाना हुए। स्टेशन चौराहे पर उनकी बाइक आपस में टकरा गईं। गालीगलौज के बाद पुलिस चौकी के सामने ही दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को धर दबोचा। कुछ राहगीरों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि झगड़ा करने वालों की तलाश की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद