फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबोजनगर में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी से मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। शराब के नशे में एक युवक ने धार्मिक स्थल में घुस गया। वहां रखे धार्मिक ग्रंथ को उठाकर बेअदबी से सड़क के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। मामले की ग्रामीणों को सुबह जानकारी होने पर खलबली मच गई। धार्मिक स्थल पर घंटो तक पंचायत भी चली। धार्मिक ग्रंथ का अपमान करने से एक समुदाय में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में नेपाल सीमा पर बसे कंबोजनगर गांव में शुक्रवार की रात शराब के नशे में धुत एक युवक धार्मिक स्थल में घुस गया। वहां रखे धार्मिक ग्रंथ को बाहर उठा लाया। इसके बाद शराबी ने ग्रंथ का अपमान करते हुए सड़क के किनारे झाड़ियों में डाल दिया। उसके बाद वह चला गया। रात भर पवित्र धार्मिक ग्रंथ और कपड़ा झाड़ियों में पड़ा रहा। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। एक-एक करके मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। शराबी को परिजनों ने गांव से हटा दिया ताकि कोई विवाद न हो सके। मामले को समझदारी से हल करने को लेकर कंबोजनगर में पंचायत करने में लगे गए। इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। फिर भी मामले को दिखवाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें