फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा चढ़ने पर अपनी कार की क्षतिग्रस्त, फिर पिता का पेट्रोल पंप जलाने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नशा चढ़ने पर पेट्रोल पंप स्वामी के पुत्र ने अपने पंप पर जमकर हंगामा काटा। उसने कर्मचारियों और ग्राहकों से अभद्रता की। अपनी कीमती कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं, उसने पेट्रोल पंप में आग लगाने की भी कोशिश की। पुलिस के पहुंचने से बड़ी घटना होने से बच गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

घटना रविवार शाम की है। एक पेट्रोल पंप स्वामी का पुत्र नशे का आदी है। परिवार के लोगों ने नशे की लत छुड़वाने के लिए उसे नशा मुक्ति केंद्र भी कुछ समय पहले भेजा था। सप्ताह भर पहले नशा मुक्ति केंद्र से आए युवक ने फिर से नशे में धुत होकर हंगामा करना शुरू कर दिया। रविवार शाम उसने अपनी कीमती कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी। पंप पर ग्राहकों और कर्मचारियों से अभद्रता की। फिर धमकी देते हुए पेट्रोल पंप के आसपास पेट्रोल डाल दिया। वह आग लगाने की बात कह रहा था कि तभी इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि नशे में युवक ने हंगामा करने के बाद पेट्रोल छिड़ककर पंप में आग लगाने की कोशिश की। परिवार के लोगों की सूचना पर उसे हिरासत में लिया गया है। परिवार के लोग उसे दोबारा नशा मुक्ति केंद्र भिजवाने के प्रयास में हैं। पांच मई को भी उसने उत्पात मचाया था। तब भी उसे पुलिस ने हिरासत में लिया था। बाद में उसे नशा मुक्ति केंद्र की टीम उसे अपने साथ ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें