पूरनपुर। प्रधानमंत्री से जुड़ी आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर करने के आरोपी गांव सुल्तानपुर निवासी रहीस मोहम्मद पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस नेे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पर रहीस मोहम्मद की ओर से आपत्तिजनक पोस्ट गांव गोरा निवासी सईम की ओर से डाले जाने का खुलासा होने पर पुलिस ने सईम को भी गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
रविवार को गांव के व्हाट्सएप ग्रुप पर आरोपी रहीस अहमद ने प्रधानमंत्री से जुड़ी आपत्तिजनक फोटो शेयर की थी। लोगों के आपत्ति करने पर आरोपी ने गालीगलौज की और झगड़े पर आमादा हो गया। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने गांव नवदिया दुर्जनपुर निवासी युवा मोर्चा के नेता आशुतोष शर्मा की ओर से आरोपी रहीस अहमद पर रिपोर्ट दर्ज की। एसओ पुष्कर सिंह ने बताया कि आरोपी सईम और रहीस को गिरफ्तार कर सोमवार को चालान कर दिया गया। संवाद