फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड की बेटी से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। होमगार्ड की बेटी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और दो बार गर्भपात कराने के मामले में एक दिन पहले रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दूसरे दिन मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

जिरौनिया चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि युवती की तहरीर पर निगोही शाहजहांपुर निवासी बहनोई के चचेरे भाई सुशील कुमार समेत छह लोगों पर दुष्कर्म, गर्भपात और अपहरण की धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी। आरोप था कि सुशील ने शादी का झांसा देकर नोएडा और फिर उत्तराखंड के रूद्रपुर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। दो बार गर्भपात भी कराया। बाद में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर छोड़ दिया था। मुख्य आरोपी सुशील कुमार को गाजीपुर कुंडा तिराहा से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें