फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं समिति हाट्स इंडिया फाइनेंस कंपनी निवेशकों को लगा गई करोड़ों का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने साईं समिति हाट्स इंडिया फाइनेंस कंपनी के 11 संचालकों के विरुद्ध मंगलवार को अमानत में खयानत और जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कंपनी पर निवेशकों एक करोड़ रुपया हड़पने का आरोप है। आरोपी देश के विभिन्न शहरों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला पटेलनगर निवासी गोपाल गंगवार ने बताया कि फाइनेंस कंपनी साईं समिति हाट्स इंडिया के संचालकों ने करीब दो वर्ष पूर्व नगर में कंपनी का ब्रांच ऑफिस खोला था। उसमें उन्हें प्रबंधक नियुक्त किया गया था। गोपाल ने क्षेत्र के काफी लोगों का करोड़ों रुपया फाइनेंस कंपनी में जमा कराया। करीब एक वर्ष पूर्व संचालकों ने रातोंरात फाइनेंस कंपनी बंद कर दी और जमा की गई एक करोड़ की धनराशि हड़प ली। गोपाल के कहने पर संचालक पहले तो जमा कराई गई धनराशि वापस करने का आश्वासन देते रहे, लेकिन एक फरवरी, 2019 को संचालकों ने रकम लौटाने से मना कर दिया। इसके बाद गोपाल ने कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हारकर गोपाल ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया।
कोतवाल हरीशंकर वर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मंगलवार क ो अमानत में खयानत डालने और जालसाजी के में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में फाइनेंस कंपनी के 11 संचालकों को नामजद किया गया है। नामजद संचालकों में हरियाणा के जिला रैवाड़ी के कस्बा जरधाल निवासी विनोद श्रीवास्तव, सदानंद ध्यानी, हरीओम शर्मा, बरेली के गांव शाहबाद निवासी विपिन सक्सेना, हरियाणा के गरुग्राम निवासी चंचल घोष, पीलीभीत की दुबे कॉलोनी के प्रमोद जैन, आनंदनगर के हेमंत जोशी, आंध्र प्रदेश के जिला अनंतपुर के दिलसुखनगर निवासी के. अनिल कुमार, तेलांगना के जिला हैदराबाद के कस्बा बेगमबाजार निवासी भगत सोलंकी और रायबरेली के कस्बा किशनपुर निवासी मोहम्मद मेराज खां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें