फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ और मारपीट में तीन नामजद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। किशोरी से छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके चाचा से मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से सुनगढ़ी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उधर, तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर मंगलवार पूरी रात पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के लाल रोड पर एक किशोरी से छेड़छाड़ के बाद मंगलवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया था। छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी के चाचा की पिटाई कर दी गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग जमा होने से तनाव के हालात बन गए थे। सूचना मिलने पर दो थानों की पुलिस टीम के साथ पहुंचे सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने भीड़ को खदेड़ दिया था। तनाव को देखते हुए रात भर मौके पर पुलिस तैनात रही। अफसर भी हालात पर नजर रखे रहे। उधर, किशोरी के चाचा की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट, गाली गलौज और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसमें मोहल्ला मदीनाशाह निवासी जब्बार, इमरान अंसारी और नन्हे को नामजद किया गया है। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाई गई, जिसके बाद मुख्य आरोपी जब्बार को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी का पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
अब रोज रहेगी पुलिस पिकेट
इस स्थान पर पूर्व में कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं, जिससे तनावपूर्ण हालात बन गए थे। ऐसे में अधिकारियों ने लाल रोड पर घटनास्थल के पास रोजाना पुलिस पिकेट लगाने के निर्देश दिए हैं। शाम चार से सुबह चार बजे तक पुलिस की तैनात रहेगी।
विज्ञापन

किशोरी के चाचा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो की धरपकड़ के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों में नन्हे उर्फ नन्हा हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें