फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल के शराबी कहने पर भाजपा नेता ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। चोरी की रिपोर्ट लिखने को कहने पर प्रभारी निरीक्षक ने भाजपा के नगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल को शराबी कह दिया। इस पर गुस्साए नगर अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार रात बीसलपुर थाने जा धमके और हंगामा किया। बाद में भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने हस्तक्षेप करके मामला शांत कराया।
विज्ञापन

भाजपा के नगर सेक्टर संयोजक मोहल्ला ग्यासपुर निवासी रईसुद्दीन की पीलीभीत बस अड्डे पर खड़ी बस से बुधवार रात लगभग 10 बजे एक युवक सेल्फ चुराने की कोशिश कर रहा था। उसी वक्त वहां पहुंचे रईसुद्दीन ने युवक को रंगेहाथों पकड़ लिया और थाने ले गए। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर वर्मा को पूरे मामले की जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। मगर प्रभारी निरीक्षक ने युवक को शराबी बताते हुए चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया।
बताते हैं कि रईसुद्दीन ने फोन करके भाजपा नगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल को मामले की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराने का अनुरोध किया। नगर अध्यक्ष ने उसी समय प्रभारी निरीक्षक को फोन किया और रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक ने भाजपा नगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल को भी शराबी कह दिया। इस पर अमित भड़क गए और तमाम कार्यकर्ताओं के साथ थाने जा धमके और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने धमकाने की कोशिश की तो भाजपाई और भड़क गए। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने पर नगर अध्यक्ष ने फोन पर विधायक रामसरन वर्मा को मामले की जानकारी दे दी। विधायक ने फोन पर प्रभारी निरीक्षक से कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने भाजपा नगर अध्यक्ष को अपना छोटा भाई बताते हुए सफाई दी कि दरअसल, वह फोन पर भाजपा नगर अध्यक्ष को पहचान नहीं पाए थे। इसके बाद मामला रफा दफा हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने पकड़े गए युवक को थाने में बैठा लिया और कस्बा इंचार्ज मोहित कुमार को मामले की जांच सौंप दी। हंगामा करने वालों में हरीरामकृष्ण गुप्ता, भाजपा नगर उपाध्यक्ष राहुल वाल्मीकि, भाजपा अल्पसंख्य प्रकोष्ठ के जिला मंत्री उवैश खान, रईसुद्दीन, अफसर अली, खलील अहमद आदि रहे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने फोन पर कहा था शराबी
प्रभारी निरीक्षक ने फोन पर मुझे शराबी कहा था, इसकी शिकायत मैंने उसी समय भाजपा विधायक रामसरन वर्मा से की। विधायक ने फोन पर प्रभारी निरीक्षक से इस पर कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने अपना रवैया सही कर लिया था। विधायक के हस्तक्षेप पर मामला रफा दफा हो गया। - अमित अग्रवाल भाजपा नगर अध्यक्ष बीसलपुर।
छोटे भाई और बड़े भाई जैसा था विवाद
भाजपा नगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल से विवाद, छोटे और बड़े भाई जैसा था, जो भाजपा विधायक के हस्तक्षेप पर खत्म हो गया। - हरीशंकर वर्मा, प्रभारी निरीक्षक बीसलपुर
गलत फहमी में हो गई थी कहासुनी
भाजपा नगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल और प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर वर्मा के बीच गलत फहमी में विवाद हो गया था, जिसे मैंने हस्तक्षेप करके खत्म करा दिया। - रामसरन वर्मा, भाजपा विधायक बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें