फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत से निकले सांड़ ने हमला कर किसान को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आवारा पशुओं के हमलों को सरकार को बदनाम करने के लिए विपक्ष की साजिश बता रहे हैं, वहीं जिले में एक के बाद एक आवारा पशुओं के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। जहानाबाद इलाके में फसल देखने गए किसान को एक सांड़ ने हमला कर मार डाला।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के अमरगंज गांव निवासी 55 वर्षीय श्याम बहादुर खेती करते थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने खेत पर गए थे। वहां पहले से गन्ने की फसल के बीच छिपे बैठे सांड़ ने श्याम बहादुर पर हमला कर दिया। श्यामबहादुर ने खुद को बचाने के लिए भागे, लेकिन सांड़ ने पीछा करने के बाद उठाकर पटका और सींग से हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया। उनकी चीख सुनकर आसपास के खेतों पर मौजूद ग्रामीण दौड़कर बचाने पहुंचे। ग्रामीणों ने एकजुट होकर बमुश्किल सांड़ को भगाया। इसका पता लगने पर परिजन भी पहुंच गए। ग्रामीणों के सूचना देने पर 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इंतजार करने के बाद घायल श्याम बहादुर आनन-फानन में श्याम बहादुर को बाइक पर बैठाकर पीएचसी ललौरीखेड़ा ले जाया गया। जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि परिजन की मांग पर शव के लिए भेज दिया है। श्याम बहादुर दो विवाहित पुत्र सोनू और राजेश हैं।
पहले भी कई लोगों की जान ले चुके हैं आवारा सांड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें