फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी करने गए युवक को अगवा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हरियाणा मजदूरी करने गया युवक घर लौटते समय बरेली से लापता हो गया। युवक के पिता ने सीओ से मिलकर पुत्र को अगवा करने का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया है। रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव दिलावरपुर निवासी लालाराम ने बताया कि उसका पुत्र गुड्डू गांव और थाना सिंधौली के गांव मियांपुर के कुछ लोगों के साथ हरियाणा मजदूरी करने 16 अगस्त को गया था। गांव के कुछ लोग तो 29 अगस्त को वापस आ गए। आरोप है कि उसके पुत्र को एक ठेकेदार ने यह कहकर हरियाणा में रोक लिया कि मजदूरी का हिसाब कर घर लौटेगे। आरोप है कि ठेकेदार ने दस सितंबर को हरियाणा में सारा हिसाब ले लिया। उसके पुत्र को घर चलकर मजदूरी का भुगतान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी उसका पुत्र घर नहीं आया। साथियों से जानकारी पर उसके बरेली तक आने की जानकारी मिली। लालाराम ने साथियों पर पुत्र को गायब करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें