फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को नशा सुंघाने के बाद महिलाओं की थी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। परचून की दुकान पर मौजूद किशोर को नशा सुंघाने के बाद महिलाओं ने गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली थी। उनके पास से चोरी किए गए 5300 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने किशोर के पिता की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर दोनों महिलाओं का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चंदोई गांव निवासी रोशनलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी मकान के बाहरी हिस्से में परचून की दुकान है। सोमवार को उनका चौदह वर्षीय पुत्र मिथुन दुकान पर बैठा था। इस बीच दो महिलाएं आईं और उसको नशा सुंघा दिया। किशोर लड़खड़ाता हुआ घर की तरफ पहुंचा। इस बीच महिलाएं गल्ले में रखी नकदी चोरी कर भाग गईं। ग्रामीणों की मदद से पीछा कर पीड़ित ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी किए गए 5300 रुपये भी बरामद किए गए। महिलाओं को पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि आरोपी महिलाएं जहानाबाद थाना क्षेत्र के विलईखेड़ा गांव निवासी शमा पत्नी शहरुम और शबनम पत्नी वाहिद हैं। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें