फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किराना व्यापारी कोतवाली पहुंचा, बोला-अपहृत किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रसायाखानपुर की साप्ताहिक हाट से रहस्यमय हालात में लापता किराना व्यापारी सोमवार को कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। पुलिस ने उसके कथन को मनगढ़ंत बताया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बरदाह निवासी किराना व्यापारी विक्रम कुमार ने बताया कि वह 30 अगस्त को पड़ोसी गांव रसायाखानपुर की साप्ताहिक हाट में दुकान के लिए सामान खरीदने गया था, तभी पांच नकाबपोश लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। इन लोगों ने उसे सफेद रंग की कार में डाल लिया और फिर कोई नशीली चीज सुंघा दी, जिससे वह बेहोश हो गया। अपहरण करके बदमाश उसे अहमदाबाद (गुजरात) ले गए। एक सितंबर को बदमाश जब अहमदाबाद में होटल पर खाना खाने गए तभी विक्रम किसी तरह बंधनमुक्त होकर भाग आया। विक्रम के सकुशल लौटने पर घर वाले काफी खुश हो गए। विक्रम ने सोमवार सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसएसआई इख्त्यिार हुसैन का कहना है कि विक्रम ने घरवालों और पुलिस को अपहरण की जो कहानी सुुनाई है वह पूरी तरह मनगढ़ंत है। पुलिस का मानना है कि विक्रम किसी और वजह से लापता हो गया था और अब लौट आया है। पुलिस ने विक्रम के पिता नत्थूलाल द्वारा दर्ज कराई गई गुमशुदगी निरस्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें