फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी 32 वर्षीय विनोद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

बहादुरपुर निवासी विनोद की गांव में ही ससुराल है। बुधवार शाम को विनोद की घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाई विश्राम ने विनोद की हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया। इसकी सूचना मिलने पर एसओ सेहरामऊ उत्तरी खीम सिंह जलाल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतक की बेटी से हुई बातचीत के आधार पर मामला प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत का प्रतीत हो रहा है। भाई ने चूंकि हत्या का आरोप ससुरालियों पर लगाया है, इसलिए शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। कहा कि विनोद की पत्नी की कई माह पहले मौत हो गई थी। तब उसके ससुरालियों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें विनोद जेल भी गया था। इसी को लेकर ससुरालियों को रंजिशन फंसाने की बात निकलकर आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें