पीलीभीत। सुनगढ़ी पुलिस ने कस्बा न्यूरिया निवासी रामसिंह की तहरीर पर अमानत में खयानत, मारपीट और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें गौहनिया गांव निवासी शफीक अहमद, रफीक अहमद और तौफीक अहमद को नामजद किया है। पीड़ित ने बताया कि उसने दो साल पहले कंबाइन से आरोपियों के धान काटे थे। मजदूरी के पंद्रह हजार रुपये बकाया थे। लंबा समय बीतने के बाद भी पीड़ित को बकाया रुपये नहीं दिए गए। एक सितंबर को पीड़ित मजदूरी के रुपये मांगने आरोपियों के घर जा रहा था। इस बीच गौहनिया तिराहे के नजदीक आरोपी मिल गए। रुपये मांगने पर आरोपियों ने मारपीट की और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। एसएसआई सतीश चंद बाजपेई ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो