फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विवाद में चिड़ियादाह में मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में चिड़ियादाह गांव में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। मारपीट के बाद पथराव किया गया। इसमें चार लोगों को चोटें आईं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सख्ती कर मामला शांत कराया। आठ को मौके से हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई के लिए पुलिस तहरीर काइंतजार कर रही है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के चिड़ियादाह गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा 11 की छात्रा है। गांव का निवासी एक रिश्तेदार कई दिन से उसका पीछा कर रहा है। शुक्रवार सुबह भी स्कूल जाते वक्त उसको रास्ते में रोक लिया। विरोध करने पर धमकी दी गई। इसकी जब शिकायत करने के लिए वह गईं तो मारपीट की गई। इसकी कहीं शिकायत नहीं हुई। देर शाम दोबारा आरोपी इसी बात पर हमलावर हो गए। घर में घुसकर मारपीट की और पथराव कर दिया। उधर, दूसरे पक्ष ने पुराने विवाद को लेकर झगड़ा करने और पथराव का आरोप लगाया। झगड़े की सूचना पुलिस को मिली तो खलबली मच गई। सुनगढ़ी थाना और यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। झगड़ रहे लोगों को सख्ती कर खदेड़ दिया। घायलों ने जिला अस्पताल पहुंचकर मेडिकल परीक्षण कराया। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि दोनों के बीच सुलह के प्रयास की बात पता चली है। इसी वजह से कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। अगर कोई तहरीर नहीं देता है, तो सुनगढ़ी पुलिस को अपने स्तर से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें