फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान समेत चार पर छेड़छाड़ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और जानलेवा हमला करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इसमें गांव के ही राजेंद्र उर्फ सुक्खी, विजयपाल, प्रधान सतेंद्र, शशांक गंगवार को नामजद किया है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसके पति का आरोपी राजेंद्र और विजयपाल से झगड़ा हो गया था। गांव के लोगों ने जमा होकर बीच बचाव करा दिया। आरोपी प्रधान के करीबी है। इस वजह से आरोप है कि 28 अगस्त की सुबह नौ बजे आरोपी एकराय होकर घर में घुस आए। लाठी डंडे से पति की पिटाई कर दी। पीड़ित जब बीच बचाव करने गई तो आरोपी शशांक ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया। आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें