फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में अमन की हत्या की पुष्टि, छानबीन में जुटी टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अमन की गला दबाकर हत्या की गई थी। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शुरुआत से जताई जा रही हत्या की आशंका सही निकली। जिसके बाद पुलिस की टीमें छानबीन में जुटी हैं। कानूनी कार्रवाई के लिए परिवार से तहरीर मिलने का इंतजार है। अब तक की जांच में मामला अवैध संबंध की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के पिपरा वाले नंबर दो गांव निवासी बनवारी लाल के 19 वर्षीय पुत्र अमन का शव मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे चाचा चंद्रिका प्रसाद के मकान में पड़ा मिला। उसके गले पर दुपट्टा कसा हुआ था। पास में ही चूड़ी के टुकड़े और एक रुपये का सिक्का पड़ा था। इससे अमन का किसी महिला से संघर्ष होने का भी अंदेशा जताया जा रहा था। शव मिलने के कई घंटे बाद सूचना पुलिस को दी गई थी। इस पर एसपी मनोज कुमार सोनकर, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल पुलिस बल के साथ गांव गए थे। स्वाट टीम प्रभारी आलोक मिश्र को भी सुरागरसी के लिए लगाया गया। इधर, मृतक के पिता ने सिर्फ पोस्टमार्टम की मांग की थी। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो गई। सीओ सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला हत्या का निकला है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस की टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं।

द्वारिका ने की थी खुदकुशी
पूरनपुर। करबला के समीप झाड़ियों में जामुन के पेड़ की टहनी से मंगलवार शाम गांव ककरौआ निवासी द्वारिका प्रसाद का शव लटका मिला था। घटनास्थल पर मिले हालात को देख कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे थे। जिसको लेकर बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से द्वारिका की मौत बताई गई है। इससे मामला फंदा लगाकर खुदकुशी का निकला है। यह सामने आया है कि द्वारिका नशा अधिक करता था। इसी को लेकर उसका परिवार के लोगों से झगड़ा होता था। इसी में उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें