फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी की ओर इशारा, विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूर्व प्रधान भोलानाथ (80) की मौत के बाद लगाए जा रहे गला दबाकर हत्या करने के आरोप पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गलत निकले हैं। वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है लेकिन बीमारी के संकेत मिले हैं। विसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। उधर, दूसरे पक्ष के लोगों ने भी सीओ सिटी से शिकायत कर खुद को बेवजह फंसाने की बात कही है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के अज्ञारी गांव निवासी भोलानाथ बुधवार सुबह बरामदे में चारपाई पर मृत मिले थे। परिवार वालों ने गांव के ही एक परिवार से चल रही पुरानी रंजिश के चलते गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया था। सूचना मिलने पर पहुंची गजरौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इधर, पूर्व प्रधान की हत्या के आरोप लगने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। स्थिति स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। देर रात पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को रिपोर्ट मिलने पर मामला हत्या का नहीं निकला। उधर, दूसरे पक्ष ने भी सीओ सिटी के समक्ष पेश होकर खुद के ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को गलत बताया। यह भी आरोप लगाया कि मंगलवार शाम को पूर्व प्रधान के परिवार के लोगों ने उनसे झगड़ा किया था। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि भोलानाथ के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। बीमारी के संकेत मिले हैं। विसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। दूसरे पक्ष ने भी पेश होकर शिकायत की है। जिसकी जांच के निर्देश गजरौला पुलिस को दे दिए गए हैं। अभी इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें