फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांगने वाले सभासद के खिलाफ पीओ डूडा ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद/पीलीभीत। प्रधानमंत्री शहरी आवासीय योजना में पिछले दिनों बिलसंडा के एक जेई की सेवाएं समाप्त करने के साथ ही सभासद पर कार्रवाई को ईओ को पत्र लिखा गया था। इस मामले में भले ही सभासद को क्लीनचिट दे दी गई, लेकिन रिश्वत का खेल अब भी चल रहा है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल जहानाबाद नगर पंचायत के एक सभासद के ऑडियो से इसकी पुष्टि हुई है। जिसके बाद बुधवार को डीएम के निर्देश पर पीओ डूडा ने सभासद के खिलाफ जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार गरीबों की आवासीय योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में प्रधान और सचिव अफसरों से साठगांठ कर लाभार्थियों से वसूली कर रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना भी इससे अछूती नहीं। जेई से लेकर सभासद और विभाग के कर्मी वसूली कर रहे है। पिछले दिनों बिलसंडा में प्राधानमंत्री आवास की तीसरी किश्त के खाते में डलवाने के नाम पर दस हजार रुपये की मांग की गई थी। इस मामले में जेई की सेवाएं समाप्त और सभासद पर कार्रवाई को ईओ को नोटिस भेजा गया था। इसके बाद पीओ डूडा ने सख्ती का दावा कर वसूली करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी, लेकिन इसे सभासद हल्के में ले गए। इस बीच मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल जहानाबाद नगर पंचायत के सभासद के ऑडियो से अफरातफरी मच गई। सभासद दबाव बनाकर लाभार्थी से तीसरी किश्त के नाम पर दस हजार रुपये की मांग कर रहा था। इधर, डीएम ने मामला संज्ञान में लिया। बुधवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर पीओ डूडा अनामिका सक्सेना ने सभासद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी। इधर, आरोपी सभासद का कहना है कि उसको बदनाम करने के लिए षड्यंत्र के तहत रिकार्डिंग की गई है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें