बीसलपुर। स्टेशन रोड निवासी आशीष मित्तल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मालगोदाम रोड के निवासी नितिन गंगवार के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उससे प्लॉट बेचने के नाम पर एक माह पूर्व तीन लाख रुपये लिए थे। इसके बाद जल्द बैनामा कराने की बात कही, लेकिन टालमटोल की जाती रही। बैनामा न कराने पर जब रुपये वापस मंागे गए तो आरोपी ने धमकी देकर भगा दिया। एसएसआई इफ्तिखार हुसैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो