फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। यहां एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस संबंध में मायके वालों ने दहेज में बाइक और सोने की चेन को लेकर कई दिनों से की जा रही मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। विवाहिता के पिता ने पति समेत तीन के खिलाफ घटना की तहरीर पुलिस को दी। सीओ ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना किया। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव आनंदपुर उर्फ भगवंतापुर निवासी रामचंद्र लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री नीलम की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले गांव निवासी सियाराम से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले नीलम को कम दहेज लाने की बात कहकर ताना मारने लगे। उसको प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग शुरू कर दी। इसको पूरा करने में असमर्थता जताने पर आए दिन मारपीट की जाने लगी। कई बार सुलह कराई गई, लेकिन ससुराल वाले लगातार मांग पर अडिग रहे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर नीलम की मंगलवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शाम करीब छह बजे पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर वह नीलम की ससुराल पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ कमल सिंह, कोतवाल अतर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जानकारी जुटाई। सीओ कमल सिंह ने बताया कि नीलम के पिता रामचंद्र दहेज की खातिर पुत्री को पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें